पटना में दिनदहाड़े 27 लाख की बड़ी लूट, CMS कलेक्शन वैन को बनाया निशाना, फायरिंग करते हुए अपराधी फरार
पटना मेंअपराधियों ने CMS की कलेक्शन गाड़ी से करीब 27 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र और बाईपास इलाके में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, जहां अपराधियों ने CMS की कलेक्शन गाड़ी से करीब 27 लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि CMS की गाड़ी विभिन्न इलाकों से कैश कलेक्शन कर अपने ऑफिस की ओर जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने जोल बीघा इलाके के पास पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस, बाईपास थाना पुलिस और पटना के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाया गाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।
बताया जा रहा है कि संपतचक स्थित बिग बाजार से पैसा लेकर आ रहे थे। कैश वैन में कस्टोडियन, ड्राइवर और खुद मैं (गनमैंन) यानि कुल तीन लोग सवार थे। जब कैश वैन जोलविगहा से गुजर रहा था तब बीच रास्ते में 5 अपराधी बाइक लगाकर खड़े थे, जब हमने रास्ते से हटने को कहा तो कैश वैन को चारों तरफ से घेर लिया और सबसे पहले मेरे राइफल को छीन कर खेत में फेंक दिया और हथियार के बल पर कैश वैन में रखे बक्शे को निकाल लिया जिसमें 27 लाख रुपये रखे हुए थे।
dhananjaykumarroy